नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी : प्रभुनारायण सिंह यादव

नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी : प्रभुनारायण सिंह यादव

Samajwadi Party के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।
 
नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी :  प्रभुनारायण सिंह यादव

  •  मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पर सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को किया याद 

पीएनपी नेटवर्क / चन्दौली : Samajwadi Party के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav का Birthday शनिवार को सकलडीहा कस्बा में धूमधाम से मनाया गया। सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की अगुवाई में पार्टी नेताओं और सदस्यों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

समारोह के दौरान, नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और उपलब्धियों के बारे में बात की। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश को मुलायम सिंह जैसा नेता मिलना मुश्किल है, उनकी छवि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में दिखती है।

उन्होंने आगे कहा कि नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके जीवन के आदर्शों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सकलडीहा विधायक ने भविष्य के राजनीतिक माहौल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे, जिसके लिए हम सभी को अभी से काम करने की जरूरत है।

नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी :  प्रभुनारायण सिंह यादव

अपने भाषण के दौरान,18 नवंबर की रात पंडित दीनदयाल नगर में एक दवा व्यापारी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पीड़ित के घर पहुंचेंगे। चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर प्रभात यादव, सुरेंद्र यादव, मुन्ना चौहान, केशव राजभर और लक्ष्मण पासवान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और सदस्य मौजूद थे।

नेताजी ने जीवन भर दलितों, वंचित वर्गों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के दबे-कुचले तबकों के लिए लड़ाई लड़ी :  प्रभुनारायण सिंह यादव

डीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

वहीं डीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा संरक्षक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते श्रद्धासुमन अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने के लिए काम करते रहे। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही देश और समाज की तरक्की संभव है।

पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कठिन परिश्रम करके राजनीति में अपना इतिहास रचा है। वह हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और सभी वर्ग के कमजोर असहाय लोगों के लिए चिंता करते थे। नेताजी आज हम लोगों के बीच में नहीं है लेकिन उनका नाम लेते ही शरीर में उर्जा उत्पन्न होती है। नेताजी ने पिछड़ों और दलितों के लिए काम किया। नेताजी समाज में फैली हुई असमानता को दूर करने के उद्देश्य से पंचायती राज एक्ट में गरीब, दलित, पिछड़ों, महिलाओं का हक दिलाकर इतिहास रचा।

 इस मौके पर प्रेमनाथ तिवारी, कृष्णा यादव, सुरेश यादव, विकाश चौबे, सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान लॉरिक यादव, डगर यादव, दिनेश यादव, कटवारु यादव, पारसनाथ यादव, नायाब अहमद, नियाज़ अंसारी, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने उनके जयंती के अवसर पर कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो आज देश में यादगार के रूप में है। इन्होंने देश के जवान शहीद होने पर उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान घर पहुंचने का काम इन्होंने ही किया। 

किसानों के खेतों में पानी का लग रहा सिंचाई भी माफ कर दिया। किसके साथ ही तमाम देश और प्रदेश के हित में ऐतिहासिक काम किया जो आज यादगार के रूप में विद्यमान है। इस मौके पर इस्तखार अहमद,श्रद्धा सिंह,हरप्रीत कौर,अंजुम परवीन,विवेक कुमार,अरविंद कुमार,सत्यम शर्मा,पूजा यादव,निकिता शर्मा,अंजू वर्मा, सोनी पांडेय, प्रियनंदन सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि इन्होंने देश के हित में तमाम ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो यादगार के रूप में आज समाज के हर गरीब, मजलूमों, किसानों, मजदूर के बीच विद्यमान है। इसीलिए इन्हें आज भी नेताजी के रूप में समाज में जाना जाता है। इनके पदचिन्हों पर हमें चलने की जरूरत है। इस मौके पर प्रिंस कुमार, मिथिलेश कुमार, लाल देव, मंगल यादव, मिश्री यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |