पूर्वांचल के रहने वाले महराजगंज के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे।
पीएनपी नेटवर्क / लखनऊ। पूर्वांचल के रहने वाले महराजगंज के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी Maharajganj MP - Union Minister Pankaj Chaudhary, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष होंगे। पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल Chief Minister Yogi Adityanath, Union Minister Piyush Goyal और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसके बाद कागजात की जांच की गई ,और औपचारिक घोषणा रविवार दोपहर में होने की उम्मीद है। पंकज चौधरी वर्तमान में वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह लोकसभा में संसद सदस्य भी हैं, जो सातवीं बार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुर्मी जाति से आते हैं.
रविवार 14 दिसंबर को यूपी भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ओबीसी वोट बैंक, विशेष रूप से कुर्मी समुदाय में भारी असंतोष का सामना करना पड़ा था, और नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को उस असंतोष को दूर करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

