Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के निर्देश पर एक प्रतिधिमण्डल 13 जनवरी को जनपद Sonbhadra जायेगा।
- प्रतिनिधि मंडल सात श्रमिकों की मौत के सम्बन्ध में जानकारी लेगा, पीडित परिवारों से भेंट करेगा
लखनऊ : Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिधिमण्डल 13 जनवरी 2026 को जनपद सोनभद्र जायेगा।Sonbhadra के विकास खण्ड चोपन के अन्तर्गत ग्राम- विल्ली मारकुंडी कृष्णा मांइनिग वर्क्स में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को सात श्रमिकों की मौत हुई थी, प्रतिनिधि मंडल इस हृदय विदारक घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेगा तथा पीडित परिवारों से मिलकर सांत्वना देगा।
प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री वीरेन्द्र सिंह सांसद, छोटेलाल खरवार सांसद, लकी यादव विधायक, जाहिद बेग विधायक, डॉ० राम निहोर यादव जिलाध्यक्ष, रवि गोंड “बड़कू“, अविनाश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ उ०प्र०, सुनील गौंड पूर्व विधायक, परमेश्वर यादव पूर्व प्रत्याशी, अखिलेश यादव विधान सभा अध्यक्ष ओबरा नेता समाजवादी पार्टी एवं रमेश यादव जलपुरूष नेता समाजवादी पार्टी आदि शामिल रहेंगे।

