महमदपुर जमालपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक हीरालाल यादव को समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
- सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद शरन ने किया मनोनीत
राकेश यादव रौशन
चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक हीरालाल यादव को समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद शरन ने किया है।
मालूम हो कि हीरालाल यादव पूर्व में भारतीय सेना में कार्यरत थे। देश सेवा के बाद अब समाज सेवा कर रहे हैं। नए पद के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे।
उनके मनोनयन से संतोष विश्वकर्मा, भोला शर्मा, पुत्तुर यादव, अशोक यादव, राजेश यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

