8 वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता पुणे (महाराष्ट्र) में डॉ. विनोद कुमार राय ने 55 से 59 उम्र ग्रुप में प्राप्त किया दो स्वर्ण पदक

8 वें राष्ट्रीय सुपर मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता पुणे (महाराष्ट्र) में डॉ. विनोद कुमार राय ने 55 से 59 उम्र ग्रुप में प्राप्त किया दो स्वर्ण पदक

8 वें National Super Masters Games Competition पुणे (महाराष्ट्र) में Dr. Vinod Kumar रै ने मध्य प्रदेश सुपर मास्टर दल का प्रतिनिधित्व करते हुए 55 से 59 Age Group में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया.




59 वर्ष 10 माह की आयु में दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर सिंगरौली व अपने महाविद्यालय किया का नाम रोशन 

फरवरी 2026 में इन्हें अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में  uAE जाना है प्रस्तावित 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद के धीना थाना क्षेत्र के ग्राम रैथा निवासी स्व. राम नगीना राय के पुत्र डा. विनोद राय ने प्रदेश का नाम रौशन करते हुए जनपद चंदौली का नाम भी रौशन करते हुवे पुणे (Maharastra) में आयोजित 8 वें प्राप्त किया में शासकीय महाविद्यालय बरगवां  जिला सिंगरौली (म प्र) में वरिष्ठ  क्रीड़ा अधिकारी के पद पर पदस्थ डॉ. विनोद कुमार राय ने दिनांक 30/01/26 को आयोजित पंजा कुश्ती( Arm  Wrestling) एवं शक्ति उत्तोलन( Power lifting) प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 वर्ष 10 माह की आयु में भी दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर सिंगरौली एवं अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया । यह प्रतियोगिता पुणे के हेडगेवार क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुई ,और आज रात्रि लगभग 9 बजे प्रतियोगिता समाप्त हुई ।




 इन्होंने कुल तीन पदक प्राप्त किए।दो स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक ।डॉ. विनोद कुमार राय  lखेलो के प्रति सदैव सजग रहते  है। ये खिलाड़ियों के साथ स्वयं लगातार खेल में सहभागिता करते रहते है। खिलाड़ियों  को भी तैयार करते है और अपने भी तैयार होते है ।फरवरी 2026 में इन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में UAE जाना है, क्योंकि पिछले वर्ष इन्होंने धर्मशाला ( हिमाचल प्रदेश) में ये तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे ।



 अगले वर्ष की प्रतियोगिता UAE में होनी निर्धारित है ।इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जापान में होगी ।इसमें भी डॉ. विनोद कुमार राय का चयन हो चुका है ।इनकी इस उपलब्धि से सिंगरौली जिले  के सभी खेल प्रेमी ,जिला कुश्ती संघ के सम्मानित पदाधिकारी गण अध्यक्ष श्री एस डी सिंह जी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित राज  ,कोषाध्यक्ष नटवर भाई,सह सचिव डॉ प्रदीप कच्छवाहा, उपाध्यक्ष श्री सुखचैन शुक्ला मीडिया से अतुल मिश्रा ,बृजेश भाई ,रमेश भाई एवं सुनील जयसवाल एवं सभी कार्यकारिणी के लोग ,इनके महाविद्यालय के छात्र/छात्रा तथा शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।  




परिवार एवं रिश्तेदारों ने इनकी उपलब्धि का श्रेय इनके मेहनत को दिया।विषम परिस्थितियों में भी ये विचलित नहीं होते  है।जैसा इनके जानने वालों ने इनके बारे में बताया।ये निरंतर अपना कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहते है और अपने काम से लोगों को जबाव देते है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |