"स्वच्छता ही सेवा है" अन्तर्गत विशेष प्रोग्राम जिलास्तरीय आयोजन PDDU के नगर पालिका इंटर कॉलेज में किया गया.
- District Ganga Committee Chandauli द्वारा छात्र एवं छात्राऐं हुई सम्मानित
चन्दौली। जिला गंगा समिति चंदौली जिलाधिकारी/अध्यक्ष चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशन एवं संयोजक सदस्य/प्रभागीय वनाधिकारी (काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर वाराणसी) बी.शिव शंकर जी के दिशानिर्देशों पर स्वच्छता ही सेवा है अन्तर्गत विशेष प्रोग्राम जिलास्तरीय आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद की अध्यक्षता एवं देखरेख में जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली द्वारा आयोजित किया गया, पूर्व के प्रतिभागी बच्चे और आज विद्यालयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल दिया गया!
बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, गंगा नदी स्वच्छता महा अभियान जागरूकता एवं जलीय जीव संरक्षण को लेकर काफी उत्साहित दिखे, दर्शन निषाद द्वारा डाल्फिन संरक्षण के लिए विशेष बच्चों को जागरूकता के साथ साथ ज्ञानवर्धन शिक्षा दिया.
गंगा नदी किनारे विभिन्न स्कूल ,कॉलेज के बच्चों को बुलाया गया था। उन्हें सम्मानित किया गया, बच्चों द्वारा उकेरी गयी पेंटिंग पर्यावरण संरक्षण के संदेश दे रहे थे, कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराया गया।
जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद नें जिले टॉपर यू.पी बोर्ड चंदौली में प्रथम स्थान आयी छात्रा नगर पालिका इंटर कॉलेज की शिवानी प्रजापति को मेडल पाँच सौ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ बिताए पल एवं परेड 2026 का मंचन एवं लाल किला तथा राजपथ झांकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी, सभी लोगों नें जिला गंगा समिति चंदौली के कार्यों की सराहना किया।


