डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

DM Chandra Mohan Garg की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में District Industries Bandhu की बैठक संपन्न हुई।



Purvanchal News Print / Chandauli :  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

Ramnagar Industrial Area Phase-2 के खराब सड़क पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई सड़क दुरुस्त करने योग्य हो उसे भ्रमण कर प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। 

उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने Investment Mitra Portal के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए।




  बैठक के दौरान Regional Manager, UP CIDA द्वारा पूर्व सूचना के बाद भी बैठक में प्रतिभाग ना करने तथा इंडस्ट्रियल एरिया में समय से कार्य पूर्ण न कराने पर नाराजगी व्यक्त स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान पी डी डी आर डी ए बी बी सिंह,उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |