भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या से चुनाव का किया शंखनाद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या से चुनाव का किया शंखनाद

सोमवार को Ayodhya पहुंचे Pankaj Chaudharyने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के काम की वजह से BJP 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या से चुनाव का किया शंखनाद
  • BJP 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी: पंकज चौधरी
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के State President Pankaj Chaudhary ने अयोध्या में 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज किया। सोमवार को अयोध्या पहुंचे पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की वजह से BJP 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

पंकज चौधरी का जिले की सीमा पर  रुदौली से विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता को इस पद पर नियुक्त करना केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे का सबूत है। उन्होंने Prime Minister Narendra Modi - CM Yogi Adityanath के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि BJP कार्यकर्ताओं को कोई धोखा नहीं दे सकता।

चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के काम के आधार पर BJP 2027 में फिर से सरकार बनाएगी। अयोध्या दौरे के दौरान वह अवध प्रांत Awadh province के 14 जिलों में संगठनात्मक समीक्षा Organizational review करेंगे। विधानसभा की 86 सीटों के लिए रणनीति तय की जाएगी और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए उत्साहवर्धन संदेश दिए जाएंगे। इस अहम बैठक में अवध प्रांत से 63 प्रदेश उपाध्यक्ष और सात मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के काम के आधार पर BJP 2027 में फिर से सरकार बनाएगी। जिले की सीमा राम सनेही घाट पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक राम चंदर यादव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही सहादतगंज ब्रिज के पास विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह की अगुवाई में अभिनंदन हुआ।

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||