शिक्षा मित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा : आनन्द शुक्ला

शिक्षा मित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा : आनन्द शुक्ला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षामित्र की आर्थिक समस्या का समाधान होगा.

शिक्षा मित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा : आनन्द शुक्ला


डीडीयू नगर / नियामताबाद : आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जनपद के तत्वावधान में एक विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन जिला पंचायत संसाधन केंद्र नियामताबाद में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट मऊ मानिकपुर के निवर्तमान विधायक आनंद शुक्ला रहे.

श्री शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  स्पष्ट किया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षामित्र की आर्थिक समस्या का समाधान होगा.

शिक्षा मित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा : आनन्द शुक्ला


 शिक्षामित्र पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करें आगामी भविष्य उज्जवल होगा आनंद शुक्ला का शिक्षामित्र ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन करके स्मृति चिन्ह भेंट किया.

प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र दुबे ने कहा कि शिक्षामित्र की समस्त समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र होगा. शिक्षामित्र संगठित रहे  उनका हक दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

शिक्षा मित्रों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा : आनन्द शुक्ला


 मंडल अध्यक्ष वाराणसी विजय श्याम तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्र 26 वर्षों से निरंतर प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने एवं नौनिहालों को साक्षर करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं प्रदेश सरकार हमें अस्थाई सेवा प्रदान कर बहुत सुरक्षित करें बेसिक शिक्षा में शिक्षामित्र की अहम भूमिका एवं भविष्य संगोष्ठी पर विस्तृत चर्चा की गई ।

 इस अवसर पर यदुवीर यादव, प्रांतीय महामंत्री, विजय श्याम तिवारी, अजय धर दुबे, उमेश दुबे, संतोष सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कृपानंद यादव, अशोक पांडेय,श्याम सुंदर सिंह, चंद्रशेखर राय, भगवान सिंह, महानंद, विश्व दीपक पाठक, घनश्याम तिवारी, गौरी शंकर चौबे, केदार तिवारी ,चंदन सिंह, पूजा सिंह, संजय गुप्ता, आलोक, पंचम सोनकर, रूबी सिंह ,संजय तिवारी, कुंदन, गोविंद पटेल, विजय सिंह, अंबिका प्रसाद,अजय, नागेंद्र उपाध्यक्ष ,सुरेंद्र आदि शिक्षामित्र मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन सफल कुमार सिंह ने किया.

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |