भाजपा नेता सहित दो की हार्टअटैक से मौत, लोग शोक में डूबे

भाजपा नेता सहित दो की हार्टअटैक से मौत, लोग शोक में डूबे

सकलडीहा से बड़ी ही दुःखद खबर है, यहां भाजपा नेता सहित दो की हार्टअटैक से मौत, लोग शोक में डूबे.


पीएनपी नेटवर्क / चंदौली : जनपद के सकलडीहा रेलवे स्टेशन से सटे बरठी व चतुर्भुजपुर से बड़ी ही दुःखद खबर सामने आई है. जहां चतुर्भुजपुर गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान दास का निधन हो गया है. 

वहीं बरठी गांव के रहने वाले सरकारी सेवा दे चुके कुबेर मालवीय का स्वर्गवास हो गया है. इस निधन से परिवारिजनों, विहिप व RSS से जुड़े स्वरूपानन्द तिवारी जी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नाथ पाण्डेय, युवा पत्रकार व समाजसेवी सोनू पटेल सहित गांव घर के सम्मानित नागरिकों और भाजपा नेता रमन सोनकर समेत मंडल सकलडीहा कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है.

 सभी ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है. ईश्वर से प्रार्थना किया है कि उनके परिवारिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन की शक्ति दें.

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |