कौन हैं लैंबॉर्गिनी कार वाले शिवम मिश्रा? लग्‍जरी गाड़ियों और घड़ियों के शौकीन, प्राइवेट जेट भी है

कौन हैं लैंबॉर्गिनी कार वाले शिवम मिश्रा? लग्‍जरी गाड़ियों और घड़ियों के शौकीन, प्राइवेट जेट भी है

Kanpur Lamborghini Car Accident: कानपुर में रेव 3 मॉल के पास लैंबॉर्गिनी कार ने कई लोगों को कुचल दिया था। इस मामले में तंबाकू कारोबारी शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है।

कौन हैं लैंबॉर्गिनी कार वाले शिवम मिश्रा? लग्‍जरी गाड़ियों और घड़ियों के शौकीन, प्राइवेट जेट भी है

कानपुर: लैंबॉर्गिनी कार से रविवार को तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार रात पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की। सोमवार सुबह संबंधित ग्वालटोली थाने में खड़ी लैंबॉर्गिनी सीज कर ली गई। पहले FIR में मुख्य आरोपी का नाम नहीं था। बाद में कथित तौर पर गाड़ी चला रहे शिवम का नाम जोड़ दिया गया।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सफाई दी कि एफआईआर में आरोपी का नाम इसलिए नहीं था कि तब नाम पता नहीं था कि कार शिवम चला रहा था। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि कार शिवम नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था।

ये था पूरा मामला
गौरतलब है कि कानपुर के तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम रविवार को अपनी लैंबॉर्गिनी से VIP रोड पर घूम रहे थे। पीछे दूसरी गाड़ी में उसके बाउंसर थे। रेव 3 मॉल के पास अचानक कार बेकाबू हुई और ई-रिक्शा को टक्कर मान के बाद बाइक और एक राहगीर टक्कर मारी। इसके बाद कार खंभे टकराकर रुक गई।

प्राइवेट जेट भी खरीद चुके हैं
जानकारों के अनुसार, शिवम मिश्रा को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। जिस लैंबॉर्गिनी से कानपुर में एक्सिडेंट हुआ था, उसमें 324 किमी/घंटा तक की स्‍पीड ली जा चुकी है। बताया जाता है कि 2024 में इनकम टैक्स छापे के बद शिवम ने कथित तौर पर प्राइवेट जेट भी खरीदा था।

पिता बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक
शिवम के पिता केके मिश्रा प्रतिष्ठित बंशीधर टोबैको ग्रुप के मालिक हैं। उनकी कंपनी कई नामी कंपनियों को पान मसाला और तंबाकू ब्रांड्स को कच्‍चा माल उपलब्‍ध कराती है। इस कंपनी का नेटवर्क यूपी के साथ, दिल्‍ली, मुंबई, गुजरात समेत कई राज्‍यों तक फैला हुआ है।

कंपनी में डायरेक्‍टर हैं शिवम मिश्रा
बताया जा रहा है कि शिवम मिश्रा इस कंपनी में डायेक्‍टर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के दैनिक संचालन की जिम्‍मेदारी उनके पास है। वह कानपुर और दिल्‍ली के वसंत विहार में रहते हैं।

महंगी कारों और घड़ियों का कलेक्‍शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवम मिश्रा को महंगी कारों और घड़ियों का शौक है। उनके पास रोल्‍स रॉयस, लैंबॉर्गिनी, फेरारी, मैकलेर और पोर्श जैसी महंगी कारें हैं। साथ ही डायमंड और करोड़ों की महंगी घड़ियों का कलेक्‍शन है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |