मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत सरने विकास खंड नियामतबाद में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया.
- बताया गया सामाजिक सुरक्षा एवं समग्र विकास सभी के लिए जरूरी
- बाल विवाह, बाल श्रम रोकथाम के लिए दिलाई गयी शपथ
- 400 से अधिक ग्रामीणों ने मेगा कैम्प के द्वारा उठाया लाभ
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट/ नियामताबाद /चंदौली : मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत सरने विकास खंड नियामतबाद में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना , श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ की प्रक्रिया व आवेदन के क्रिया पर सभी को जानकारी देकर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया।
मेगा कैम्प में विकास खण्ड नियामतबाद से VDO समाज कल्याण , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , ग्राम प्रधान संतोष,आशा, ANM, आँगनवाड़ी, विद्यालय से प्रिंसिपल नीतू सिंह, सहायक शिक्षक नीलम तिवारी ने सार्थक सहयोग करते हुए विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया।
ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया सरकार बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका बाल विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे। साथ ही साथ बाल विवाह, बाल श्रम रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गयी।
इस दौरान सरने पंचायत के आसपास के पंचायत के लाभर्थियों ने कैम्प के द्वारा सेवा ली, जिसमें कुल 400 (ग्रामीणों) लाभार्थियों ने मेगा कैम्प के द्वारा लाभ लिया. सभी लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड,श्रम पंजीकरण, आधार कार्ड , राशन कार्ड, ई- श्रम, आधार संशोधन, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरा.
मेगा कैम्प में महिलाओ को जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बाल विवाह शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हो गया l
