वेलेंटाइन डे पर मंगेतर के डांटने पर कानपुर आईआईटी में फांसी पर झूली युवती : जांच शुरु

वेलेंटाइन डे पर मंगेतर के डांटने पर कानपुर आईआईटी में फांसी पर झूली युवती : जांच शुरु

आज शनिवार को वैलेंटाइन डे पर मंगेतर के डांटने से नाराज टेक्नीशियन युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 


वेलेंटाइन डे पर मंगेतर के डांटने पर कानपुर आईआईटी में फांसी पर झूली युवती : जांच शुरु
फाइल फोटो


सुनील बाजपेई / कानपुर। यहां देश की प्रतिष्ठित आईआईटी में हत्याओं और आत्मकायों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं दे रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को वैलेंटाइन डे पर मंगेतर के डांटने से नाराज टेक्नीशियन युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

 मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक जूनियर टेक्नीशियन युवती वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। किसी के बाद वह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली।


इसकी जानकारी तब हुई जब मंगेतर ने अपने एक साथी को रूम में भेजा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्टाफ से सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची।युवती के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 


जानकारी के मुताबिक झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली 26 साल की अंजू कुमारी आईआईटी कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन थी। वह यहां तीन साल से कार्यरत थी। उसकी शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय थी। दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी।
बताया गया कि दोनों के बीच कॉल पर बात होने लगी थी। 

रोज की तरह वैलेंटाइन डे की सुबह भी अंजू अपने मंगेतर पंकज से बात कर रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मंगेतर ने चिल्लाकर डांट दिया। इसके बाद अंजू ने कहा- अब वह फांसी लगाकर जान दे देगी और कॉल कट कर दी। 
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। 

युवती ने डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस लागातार जांच में लगी है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |