अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की जिला कमेटी ने संगठन के मुखिया रामआसरे विश्वकर्मा का जन्मोत्सव हर्ष के साथ केक काटकर मनाया.
संचालन कोषाध्यक्ष मनबोधन ने किया कार्यवाहक अध्यक्ष बने बाबूलाल
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / विशेष संवाददाता,बांदा। शहर के बबेरू रोड स्थित एक हाल में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की जिला कमेटी ने संगठन के मुखिया रामआसरे विश्वकर्मा का जन्मोत्सव हर्ष के साथ केक काटकर मनाया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड वरिष्ठ लिपिक कल्लूराम विश्वकर्मा ने शिरकत की।
जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व में प्रकाश डाला। जिला मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा ने वकील संघ के सामान्य उपाध्यक्ष कृष्णपाल के निर्वाचित होने में माल्यार्पण कर कहा कि द्वारिकाधीश की नगरी के रचैया प्रभु विश्वकर्मा थे। ठीक उसी तरह सजातियों को रचनात्मक कार्य करने चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वकर्मा ने इसी क्रम में बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़े वर्गों की भलाई की ठीक उसी तरह समाज के हर व्यक्ति के संकट के दिनों में वरिष्ठों को मदद करनी होगी।
कहा कि मेरे सहयोग जहां उचित जरूरत समझिए अवगत कराए हमारी सौ फीसदी मौजूदगी रहेगी ये वादा है। सजातीय युवाओं को रचनात्मक कार्य करने चाहिए।
मुख्यातिथि ने वकील संघ के उपाध्यक्ष बनने में खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और सफलता मिली समाज का सहयोग भी रहा।
चीफगेस्ट का जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने बैज अलंकरण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सदर विधानसभा कार्यवाहकअध्यक्ष बाबूलाल विश्वकर्मा को घोषित किया। कोषाध्यक्ष एवं शिक्षक मनबोधन विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।
इस दौरान बैंक कैशियर शिवलाल बाबू, संतोष विश्वकर्मा, अक्षय विश्वकर्मा, अभय, सूर्यांश आदि मौजूद रहे।
