पुलिया निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किसान यूनियन धरने पर

पुलिया निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किसान यूनियन धरने पर

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया क्या है.




सकलडीहा / चंदौली। तहसील के नगवां–कुसम्ही धानापुर रोड पर बनी जर्जर पुलिया हो जाने कि कई बार सूचना देने के बाद भी निर्माण नहीं होने को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है. 

इस संबंध में भारती किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि पुलिया के जर्जर होने की सूचना कई बार संबद्ध अधिकारी को दी गई परंतु उन लोगों द्वारा इस पर किसी प्रकार रुचि नहीं दिखाई गई। जिसको लेकर संगठन द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार को बंधी डिविजन काधरपुर खड़ाने ड्रेन नगवां–कुसम्ही धानापुर रोड पर बनी जर्जर पुलिया के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का शुरू कर दिया गया है।

 यह पुलिया पूरी तरह से खराब हो चुकी है—कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन हैं। किसानों और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, हमारा किसान यूनियन संघर्ष जारी रखेगा। यह लड़ाई सिर्फ एक पुलिया की नहीं, बल्कि किसान सम्मान और जनसुरक्षा की है।

अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद है,संघर्ष जारी रहेगा! धरना के दौरान पिंटू पाल, विजयकांत पासवान, शेषनाथ यादव, गुड्डू, राम आशिष शर्मा, राम अवध यादव, अखिलेश यादव, गोलू, नंदलाल राम, पांचू बिन्द, डब्लू गोड़, बनारसी यादव, कन्हैया यादव सहित अनेक किसान साथी मौजूद रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |