जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई.
- विभाग की तैयारी के साथ बैठक में आएं, विभागीय कार्यों को समय से करें पूरा
- विकास सी०एम० डैशबोर्ड के फ्लैगशिप एवं अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, बैठक में योजनाओं की ग्रेडिंग/रैंकिंग के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा करने और पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की गई। ए-श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को सराहा गया और डी-श्रेणी वाले विभागों को सुधारने के निर्देश दिए गए।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग की प्रगति प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करें। धीमी प्रगति वाले विभागों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
कार्यदायी संस्थाओं को काम समय पर पूरा करने और पूर्ण हो चुके कार्यों का हस्तांतरण करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता को लाभ मिल सके। कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें और फीडबैक को लेकर गंभीर रहें।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास का विभागीय कार्य में लापरवाही पर शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कई विभागों से आईजीआरएस की रजिस्टर को चेक किया एवं बैठक से पूर्व आईजीआरएस रजिस्टर साथ लाने के निर्देश दिये गये थे लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) का विभागीय कार्य में लापरवाही पर शो-काज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों में ई-ऑफिस संचालन कम होने पर वेतन रुकेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

