बसपा विधानसभा अध्यक्ष सकलडीहा के संन्तोष कुमार भारती ने रविदास जयंती पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर आशीर्वाद लिया.
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट/ सकलडीहा
क्षेत्र.दुर्गापुर,हरिहरपुर,हांडा,नीचूपुर,खर्रा,मरकनिया,कावर ,पक्खोपुर,मथेला,नईकोर्ट,बरईपुर,खरीयारी, विशुनपुर,चहानिया सहित गांवों में पहुंचकर संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उनको नमन कर पुष्प अर्पित किया।
संन्तोष कुमार भारती ने कहा कि बसपा ने संत रविदास जी के नाम पर भदोही का जिला मुख्यालय का दर्जा सुरक्षित रखते हुए नया संत रविदास जिला बनाया था, जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जातिवादी और राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया गया।
श्री भारती ने कहा मन चंगा तो कठौती में गंगा' अर्थात मन को पाक-साफ रखकर ही इंसान सच्चे सुख की प्राप्ति कर सकता है।समाज व देश का भी भला कर सकता है।
ऐसा आदर्श एवं मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी अनुयाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
'बसपा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के संतों की परंपरा में जाने-माने संत गुरु रविदास जी ने अपना सारा जीवन लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाने में गुजार दिया। उन्होंने कहां कि जब तक समाज जात पात में बंटा रहेगा देश का भला नहीं हो सकता।
बसपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में जो अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं उनमें संत रविदास जी के नाम पर भदोही का जिला मुख्यालय का दर्जा सुरक्षित रखते हुए नया संत रविदास जिला बनाया ।
जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जातिवादी व राजनीतिक द्वेष के कारण बदल दिया गया है, किन्तु भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार ने भी इसका नाम अब तक बहाल नहीं किया है, जो बेहद दुख की बात है और यह साबित होता है कि इन पार्टियों की सोच एक जैसी द्वेषपूर्ण व जातिवादी है.
'बसपा सरकार द्वारा संत रविदास की जन्म नगरी वाराणसी में संत रविदास पार्क व चकिया विधानसभा क्षेत्र के शहाबगंज ब्लॉक के बायापुर में संत रविदास पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्थापना किया गया था.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान केशव कुमार, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,आशीष,अजय,अनिल कुमार,पियूष कुमार,दीपसागर संत,बिकाश,चौधरी,मंटू ,सागर,शीतल,सतेन्द्र कमल आदि लोग शामिल रहे.

