सकलडीहा : टेकापुर में दीवार गिराने और मारपीट करने के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

सकलडीहा : टेकापुर में दीवार गिराने और मारपीट करने के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव में बुधवार शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

सकलडीहा : टेकापुर में दीवार गिराने और मारपीट करने के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव में बुधवार शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निजी सचिव आरोपियों को उकसा रहे हैं और प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं।

पीड़ित मंशा तिवारी ने बताया कि जिस जमीन को लेकर यह विवाद हुआ है, उसका बंटवारा न्यायालय से हो चुका है। एसडीएम न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में है। इसके अतिरिक्त, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन बार जमीन की पैमाइश भी हुई है, जिसकी रिपोर्ट में यह जमीन मंशा तिवारी की बताई गई है।

मंशा तिवारी के अनुसार, बीते बुधवार दोपहर राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर आकर जमीन की पैमाइश की थी और चार फीट की दीवार खड़ी की थी। प्रशासन ने पुष्टि की थी कि यह जमीन मंशा तिवारी की है। हालांकि, उसी रात करीब 8 बजे विपक्षी लामबंद होकर दीवार गिरा दिए। जब पीड़ित परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इस हमले में मंशा तिवारी, उनके पति संपूर्णानंद तिवारी और देवरान नीरज तिवारी घायल हो गए । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से संपूर्णानंद तिवारी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।मंशा तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी, अभिषेक तिवारी, माधुरी तिवारी, सुधा तिवारी, किरन तिवारी और हिरामनी तिवारी सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने कहा कि राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाकर पुनः मौके पर भेजी जाएगी। कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |