खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

  • खोवा पनीर वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं

चंदौली।आगामी होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में मिलावटी खोया जब्त किया गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई।

विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें लगभग 10 से 12 क्विंटल खोया बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि यह खोया सोनभद्र और बिहार से लाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य मुगलसराय खोया मंडी में बेचना था।

प्रारंभिक जांच में खोया में मिलावट की पुष्टि हुई। इसके बाद एक खाद्य कारोबारी के पास से एकत्र किए गए खोया का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को चकिया रोड के पास विनष्ट कर डंप करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया मिलावटी खोयाः होली से पहले जनपद में बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता और खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों और घरों में टिंचर आयोडीन सॉल्यूशन अवश्य रखें। इससे मौके पर ही मिलावट की जांच की जा सकती है। विभाग ने बताया कि यदि आयोडीन टिंचर को खोया पर डालने से उसका रंग काला हो जाता है, तो वह मिलावटी होगा।  

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के सहयोग से पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव ने नमूनों का संकलन किया। मैना ताली चौकी का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |