चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का पहला प्रशिक्षण आयोजित हुआ। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम, मोबाइल ऐप और CMMS पोर्टल के जरिए संपन्न होगी।
- जिला स्तरीय समिति का पहला प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर
चंदौली। जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का पहला प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि यह 1872 से अब तक की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी।
जनगणना-2027 का कार्य पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए किया जाएगा। इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग हेतु सजग रहने और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनगणना के लिए दो मास्टर ट्रेनर और 66 फील्ड ट्रेनर तैयार कर लिए गए हैं।
प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची का डिजिटल संधारण पहले ही किया जा चुका है, जिससे CMMS पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों का डेटाबेस अपलोड करने की प्रक्रिया तेज और सुगम हो सके। समिति को जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि मनोज ने जनगणना पर प्रशिक्षण दिया।
जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण में भवन गणना और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी।
इस जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में सदस्य उप जिलाधिकारीगण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अपर जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
❓ FAQ
1️⃣ जनगणना-2027 की तैयारी को लेकर बैठक कहाँ हुई?
जिला स्तरीय प्रशिक्षण बैठक चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
2️⃣ जनगण में आयोजित की गई।
2️⃣ जनगणना-2027 में क्या खास होगा?
यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटिहीन बने।
3️⃣ जनगणना-2027 कौन-सी क्रम संख्या की जनगणना होगी?
यह 1872 से अब तक की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी।
4️⃣ जनगणना कितने चरणों में होगी?
जनगणना दो चरणों में होगी—
-
पहला चरण: भवन गणना
-
दूसरा चरण: जनसंख्या गणना
5️⃣ कितने ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं?
जनगणना कार्य के लिए दो मास्टर ट्रेनर और 66 फील्ड ट्रेनर तैयार किए गए हैं। प्रगणक और पर्यवेक्षकों की सूची भी डिजिटल रूप से तैयार कर CMMS पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।


.jpeg)