चंदौली में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के मार्ग चौड़ीकरण, सीबीजी प्लांट रोड निर्माण और निवेश मित्र पोर्टल मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
![]() |
| चंदौली जिला उद्योग बंधु बैठक 2026 |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली |
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। ग्राम डाबरिया,धानपुर में स्थापित हो रहे सी बी जी प्लांट हेतु लगभग दो किलोमीटर रोड निर्माण की मांग की गई थी।
जिसपर लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रोड निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उसको पूर्ण कर लिया जाएगा।जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव प्रयास कर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।
उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।
बैठक के दौरान अधि अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।
FAQ (Frequently Asked Questions)?
Q1. जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता किसने की?
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने की।
Q2. बैठक में किन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई?
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग चौड़ीकरण, सीबीजी प्लांट के लिए रोड निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल के लंबित प्रकरण और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा पर चर्चा हुई।
Q3. रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी क्या समस्या उठाई गई?
लंका-अलीनगर मार्ग (प्रवेश मार्ग) को चौड़ा करने की मांग उठाई गई, जिस पर लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
Q4. सीबीजी प्लांट के लिए क्या निर्णय लिया गया?
ग्राम डाबरिया, धानपुर में स्थापित हो रहे सीबीजी प्लांट हेतु लगभग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने की जानकारी दी गई।
Q5. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों को पेंडिंग न रखने, स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करने और औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

