चंदौली कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला आयोजित हुआ। किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न), उन्नत बीज, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण और सोलर सिंचाई पंप के बारे में जागरूक किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर तकनीकी जानकारी दी गई।
![]() |
| चंदौली किसान मेला 2026 |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आज दिनांक 26 फरवरी, 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली परिसर में मिलेट्स रेसिपी विकारा उपभोक्ता जागरूकता/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स पटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा द्वारा प्रागण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
डा० अभयदीप गौतम, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रह गया है। डा० विशाल दीक्षित, द्वारा मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु श्री अन्न से जुड़े फसले ज्वार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गयी। श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने जायद मक्का के उत्त्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। श्री गनासिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।
उक्त कार्यक्रम में मिलेट्स से सम्बन्धित रेसिपी का बी०डी० फीड्स, होटल रमाडा, अशोक इन्टर कालेज, बबुरी, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, विश्वामित्र ग्रामोद्योग, कानपुर द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया। चयन समिति द्वारा स्टालों पर लगे रेसिपी के टेस्ट के आधार पर बी०डी० फीड्स को प्रथम, होटल रमाडा को द्वितीय एव श्री विठ्ठलदास, प्रगतिशील कृषक को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उप कृषि निदेशक द्वारा सभी किसान भाईयों से श्री अन्न की खेती करने की अपील की गयी। साथ ही दलहन एवं तिलहन के खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक श्री दीनानाथ श्रीवास्तव व अन्य कृषक उपस्थित रहे।
अन्त में उप कृषि निदेशक भीमसेन द्वारा मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता / राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स घटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं आत्मा कृषक भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. किसान मेला कहाँ आयोजित किया गया?
यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली परिसर में आयोजित किया गया।
Q2. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था?
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती, जैविक खेती, उन्नत बीज और कृषि यंत्रीकरण के बारे में जागरूक करना।
Q3. मिलेट्स (श्री अन्न) के बारे में क्या जानकारी दी गई?
ज्वार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि फसलों के उत्पादन तकनीक, पोषण मूल्य और औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया।
Q4. किसानों को आय बढ़ाने के लिए क्या सुझाव दिए गए?
कृषि में विविधीकरण अपनाने, तिलहन-दलहन की खेती बढ़ाने और सोलर सिंचाई पंप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
Q5. कार्यक्रम में किन विभागों ने भाग लिया?
कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, भूमि संरक्षण विभाग सहित विभिन्न संस्थानों एवं किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया।

.jpeg)
