कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा चोरी की 01 मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
पुलिस अधीक्षक चन्दौली अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई. पी. एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनाँक-02.03.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UP67Q6172 की बरामदगी करते हुए 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत मु0अ0सं0-
1. मु0अ0सं0 80/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना व जिला चन्दौली
पुलिस अभिरक्षा मे लिये गये बाल अपचारी का विवरण-
3 बाल अपचारी
बरामदगी-
एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UP67Q6172
गिरफ्तारी का दिनांक व समय -02.03.2026 समय 16.10 बजे
श्रीमान जिलाधिकारी कार्यालय के समीप मुख्य राज्य मार्ग NH -19 पर
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक बिजय बहादुर सिंह थाना व जिला चन्दौली
उ0नि0 बीरेन्द्र यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना व जिला चन्दौली
हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना व जिला चन्दौली
का0 बीर बहादुर यादव थाना व जिला चन्दौलीशामिल रहे |

