Chandauli News : 75 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद,अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रूपये

Chandauli News : 75 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद,अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रूपये

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से कुल-75 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद किये गये .

Chandauli News : 75 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद,अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रूपये

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा शिविर पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार में 75 गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित

◆ बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रूपये 

◆ चन्दौली पुलिस द्वारा दिनांक 10.11.2023 को 125 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 18.75 लाख रू0), दिनांक 11.03.2024 को 101 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 16.00 लाख रू0) व दिनांक 25.05.2025 को 151 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 30.00 लाख रू0) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया है सुपुर्द।

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी  के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल-75 मल्टीमीडिया मोबाइल कीमत लगभग 16 लाख रूपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

Chandauli News : 75 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद,अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रूपये
  
 आज दिनांक-03.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी क्राइम की उपस्थिति में शिविर पुलिस लाईन, चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।


चन्दौली पुलिस द्वारा नवम्बर 2023 से अब तक कुल 452 मोबाइल सेट (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80.75 लाख रू0) उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
 दिनांक 10.11.2023 को 125 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 18.75 लाख रू0),
दिनांक 11.03.2024 को 101 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 16.00 लाख रू0) व 
दिनांक 25.05.2025 को 151 मोबाइल सेट (कीमत लगभग 30.00 लाख रू0) को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है ।

कुल बरामदगी –
75 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग-16 लाख रूपये। 

थानावार बरामदगी विवरण-
सर्विलांस सेल-42
थाना बबुरी - 14
थाना धानापुर - 04
थाना धीना - 04
थाना सैयदराजा - 04
थाना बलुआ-03
थाना सकलडीहा - 02 
थाना चन्दौली-01
थाना अलीनगर - 01 

नोट- प्राप्त प्रार्थना पत्र के आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली व सर्विलांस सेल चन्दौली की टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।




मोबाइल बरामद करने वाली टीम-
 कृष्ण मुरारी शर्मा,क्षेत्राधिकारी क्राइम 
स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी-
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, 
सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा 
हे0का0 अरविन्द कुमार यादव 
हे0का0 राणाप्रताप सिंह 
हे0का0 रामानन्द यादव 
हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह 
हे0का0 आशुतोष सिंह 
हे0का0 आनन्द सिंह 
हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव 
हे0का0 मन्टू सिंह 
का0 अजीत सिंह 
का0 नीरज कुमार मिश्रा 
का0 मनीष कुमार 
का0 संदीप कुमारशामिल रहे |


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |