सोशल मीडिया पर वायरल हुई मरियम हाशमी से अखिलेश यादव ने की मुलाकत

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मरियम हाशमी से अखिलेश यादव ने की मुलाकत

आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव से मिली 5 वर्षीय मरियम हाशमी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मरियम हाशमी से अखिलेश यादव ने की मुलाकत


लखनऊ : सोशल मीडिया पर वायरल हुई 5 वर्षीय मरियम हाशमी आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव से मिली। मरियम ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दुआ की थी, जो काफी वायरल हुई थी।

अखिलेश यादव ने मासूम बच्ची का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसके प्यार भरे सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। SP ऑफिस में मुलाकात के दौरान, अखिलेश यादव ने मरियम हाशमी से बात की और उनकी मासूमियत और प्यार की तारीफ़ की।

यह मुलाकात न सिर्फ़ मरियम के लिए एक खास पल था, बल्कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए भी यादगार था, क्योंकि मासूम बच्ची ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी दुआ और सपोर्ट ज़ाहिर किया। मरियम हाशमी की दुआ और अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात उनके सपोर्ट की निशानी बन गई है और यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |