फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके के लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने प्रयागराज संगम आए थे.
Kausambi News : कौशांबी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके के लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने प्रयागराज संगम आए थे ,लौटते समय सैनी थाना इलाके के डोरमा पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
शुक्रवार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा
शुक्रवार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में सत्रह श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा सैनी थाना इलाके के डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने कंट्रोल खो दिया और सड़क किनारे एक ट्रेलर ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पिकअप ट्रक के परखच्चे उड़ गए और सवारियां चीखने लगीं। मरने वालों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
पिकअप ट्रक में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 25 लोग सवार थे
बताया गया कि पिकअप ट्रक में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 25 लोग सवार थे। ये सभी फतेहपुर जिले के मलवां इलाके के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग रामनवमी के मौके पर एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने प्रयागराज आए थे। संगम में स्नान और मुंडन संस्कार कराने के बाद वे पिकअप ट्रक से फतेहपुर लौट रहे थे, तभी सैनी इलाके में यह हादसा हो गया। हादसा दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीखें सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। अस्पताल ले जाते समय सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद ट्रैफिक बाधित
घटनास्थल पर चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।
हादसे के बाद जमा हुई भीड़
हादसे की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं
हादसे की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल लोग सड़क पर दर्द से तड़प रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
घायल लोग सड़क पर पड़े रहे
हादसे के बाद बड़ी संख्या में घायल लोग सड़क पर पड़े थे। इससे हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हादसे के बाद कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



