डायट में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

डायट में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सकलडीहा में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 

डायट में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

  • सेमिनार में विभिन्न विकास खण्ड की शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग   
  • महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

  चन्दौली: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सकलडीहा में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न विकास खण्ड की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सेमिनार का उद्घाटन उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सकलडीहा श्री विकायल भारती ने किया। 


महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक:विकायल भारती 

इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और शिक्षिकाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ रोशन कुमार सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ बैजनाथ पांडेय, डॉ अजहर सईद, प्रवीण राय, लिली श्रीवास्तव और डॉ मंजु गुप्ता उपस्थित रहे कतिपय ने अपने विचार व्यक्त किये।


डायट में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन


नीलम तिवारी सहित विभिन्न शिक्षिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर किए अपने विचार व्यक्त 

 सेमिनार में एस आर जी अनिता कुमारी, एआरपी अनुराधा कुमारी, वंदना वर्मा, प्रवीण कुमार उपाध्याय, इंदु श्रीवास्तव, प्रिया रघुवंशी, अनुपमा सिंह, जयप्रदा सिंह, ईरा सिंह, अनामिका गुप्ता, सारिका त्रिपाठी, स्वाति सिंह, सुनीता गौतम, काम्या द्विवेदी और आकृति सिंह, नीलम तिवारी सहित विभिन्न शिक्षिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षिकाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के नोडल श्री जयंत कुमार सिंह ने किया। 


राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षिका स्वाति सिंह एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु विभिन्न विकास खण्ड की महिला शिक्षिकायें हुईं सम्मानित

सेमिनार में भाग लेने वाली शिक्षिकाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे उन्हें महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी मिली और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। सेमिनार के अंत में प्राचार्य ने राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षिका स्वाति सिंह, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जफरपुर एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु विभिन्न विकास खण्ड की महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। साथ ही सभी शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहें।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |