सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, फैमिली आईडी में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, फैमिली आईडी में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, फैमिली आईडी में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं डिफ़ॉल्टर मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

चंदौली। डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सड़क निर्माण, पेंशन योजना, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम सूर्य घर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पेंशन से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा फैमिली आईडी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए।

सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा, फैमिली आईडी में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र हैंडओवर कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर अंकित सभी परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से अपडेट की जाए तथा जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, परियोजना अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, समस्त उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |