मुगलसराय नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का घोषित किया जाना विकास का अवरुद्ध होना : बृजेश गुप्ता

मुगलसराय नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का घोषित किया जाना विकास का अवरुद्ध होना : बृजेश गुप्ता

मुगलसराय नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का घोषित किया जाना विकास का अवरुद्ध होना है, इससे नगरवासी अपने आप मैं ग्लानि व अपमानित महसूस कर रहे हैं.

मुगलसराय नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का घोषित किया जाना विकास का अवरुद्ध होना : बृजेश गुप्ता
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / डीडीयू नगर/मुगलसराय : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने यहां प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा सरकार में मुगलसराय नगर पालिका को जहां पहले से अधिक उच्च श्रेणी में होना चाहिए वही आज इसकी अवनति हुई है. मुगलसराय नगर पालिका को तृतीय श्रेणी का घोषित किया जाना विकास का अवरुद्ध होना है, इससे नगरवासी अपने आप मैं ग्लानि व अपमानित महसूस कर रहे हैं.


मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र के बाशिन्दों ने सोचा था कि भाजपा सरकार द्वारा मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल के नाम पर रखा गया है, तो कम से कम नगर का विकास होगा, परंतु इसके विपरीत हालत ठीक इसके उल्टा हुआ आज मुगलसराय नगर पालिका अपने पधारी पर आंसू बहा रहा है, नगर क्षेत्र के सारे विकास कार्य और अवरुद्ध होने, गंदगी का साम्राज्य होना, हालात लूट खसोट की नगरी बन कर रह गई है, वही नगर वासियों सहित व्यवसाईयों पर अनर्गल कर लगाए जा रहे हैं, जबकि विकास की स्थिति शून्य है वही कर वसूली की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जब मुगलसराय नगर पालिका सी ग्रेड में है तो महानगर के समकक्ष कर क्यों लगाया जा रहे हैं। 


मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र में विकास शून्य की स्थिति में है लेकिन कर वसूली जबरदस्त है गृहकर 100 से 150 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है वहीं उन पर जुर्माना भी वसूले जा रहे हैं, साफ सफाई के नाम पर यूजर टैक्स अलग से, नगर में चारों तरफ कूडों का अंबार, गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है, व्यापारियों व नगर वासियों पर कर के लिए दबाव बनाया जा रहा है, मुगलसराय नगर पालिका जिस श्रेणी में है उसे श्रेणी का ही कर वसूला जाना चाहिए, जबकि यहां महानगर श्रेणी का कर वसूला जा रहा है सुविधा के नाम पर मुगलसराय की हालत ग्रामीण क्षेत्र से भी बुरी हो गई है.


कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी से उपरोक्त मामले पर ध्यान आकृष्ट करने की मांग करते हुए जनता को राहत दिलाने की मांग की है और कहा कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस जन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे









➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |