डीडीयू नगर/मुगलसराय में दो खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जाइलो और इंडिका कार संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई खाक

डीडीयू नगर/मुगलसराय में दो खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जाइलो और इंडिका कार संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई खाक

चंदासी चौकी अंतर्गत चौहान बस्ती में खड़ी दो गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। 

डीडीयू नगर/मुगलसराय में दो खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जाइलो और इंडिका कार संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई खाक
जाइलो और इंडिका कार संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई खाक 

चन्दौली / डीडीयू नगर। चंदासी चौकी अंतर्गत चौहान बस्ती में खड़ी दो गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के  चंधासी चौहान बस्ती की है। ये गाड़ियां काफी समय से एक खुले स्थान पर खड़ी थीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वाहन मालिक विमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उनकी जाइलो और इंडिगो गाड़ी घर के बगल में ही खड़ी रहती थी।

डीडीयू नगर/मुगलसराय में दो खड़ी गाड़ियों में लगी आग, जाइलो और इंडिका कार संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई खाक

मुगलसराय फायर यूनिट के प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें नई बस्ती में दो पुरानी गाड़ियों, एक जाइलो और एक मारुति, में आग लगने की सूचना फोन पर मिली थी। उन्होंने बताया कि ये गाड़ियां कबाड़ के रूप में पड़ी थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरेश कुमार के अनुसार, आग लगने के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। इस घटना को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में  आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |