अचानक निर्माणाधीन पुल के गिरने से जिलाधिकारी चिंतित

अचानक निर्माणाधीन पुल के गिरने से जिलाधिकारी चिंतित

बिहार में हो रही लगातार गिरते हुए पुल को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की अप्रिय घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है.

अचानक निर्माणाधीन पुल के गिरने से जिलाधिकारी चिंतित
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया

चंदौली। बिहार में हो रही लगातार गिरते हुए पुल को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की अप्रिय घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है जिसमें जिले के आला अधिकारी काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।


अचानक निर्माणाधीन पुल के गिरने से जिलाधिकारी चिंतित


सदर तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। 


इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानी का होना नहीं पाया गया। ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण स्पष्ट करने के लिए जिलाधिकारी ने बताया कि जाँच टिम का गठन करा दिया गया है, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता की गई।


➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||