जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली।
![]() |
| महावीर स्वामी के कल्याणक महोत्सव में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य |
वरिष्ठ संवाददाता / पीएनपी नेटवर्क / बांदा। जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य पेश किया जो सबके आकर्षण का प्रतीक बना रहा।इस अवसर पर जैन समाज सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के महा मस्तकाभिषेक से हुआ जिसमें हर उम्र के लोगों ने हिस्सेदारी की । इसके पश्चात भगवान को झूले में विराजमान कर झुलाया। समाज के द्वारा भव्य एवं विशाल शोभायात्रा विभिन्न स्थलों से निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई छोटी बाजार स्थित जैन चैत्यालय में समापन हुआ।शोभायात्रा में लकड़ी के रथ एवं चांदी के विमान पर भगवान महावीर स्वामी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा भगवान की आरती उतारी गई। भजन-कीर्तन के साथ “अहिंसा परमो धर्म”, “सब जीवों पर दया करो” एवं “जीव अकेला आया है, अकेला जाएगा” जैसे संदेशों का उद्घोष वातावरण को भक्तिमय बना रहा था।
इस आयोजन में नवयुवकों के साथ-साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भजन की धुन पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हिंदू अखंड भारत की टीम का सहयोग सराहनीय रहा । इस दौरान बड़ी संख्या में अनुयाई मौजूद रहे।

