बांदा प्रेस ट्रस्ट ने विस्तारक के फर्जी मामले के SP से दोषियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

बांदा प्रेस ट्रस्ट ने विस्तारक के फर्जी मामले के SP से दोषियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

पुलिस कप्तान को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप फर्जी मामले में फंसाए जाने वाले पत्रकार को न्याय दिए जाने की मांग की है। 

प्रेस ट्रस्ट ने विस्तारक के फर्जी मामले के SP से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
SP से दोषियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

वरिष्ठ संवाददाता  / बांदा। बीपीटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस कार्यालय के मुख्य द्वार में खदान संचालक के विरुद्ध जांचोपरांत कार्यवाही करने को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस कप्तान को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप फर्जी मामले में फंसाए जाने वाले पत्रकार को न्याय दिए जाने की मांग की है।

 एसपी को सौंपे ज्ञापन मे कहा कि पैलानी थाना क्षेत्र के बालू खदान संचालक गाज़ियाबाद के सेक्टर 4 वैशाली इंदिरापुरम ट्रांस हिंडन कमिश्नरेट निवासी अंकित सिंह ने पुलिसिया सांठ गांठ से एक पत्रकार सहित सात नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।बांदा प्रेस ट्रस्ट पत्रकारों का एक बड़ा और सक्रिय संगठन है। 

 पीड़ित पत्रकार महेश द्विवेदी संगठन के अति महत्वपूर्ण पद (विस्तारक) में कार्यरत हैं।इनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखे जाने से ट्रस्ट के पदाधिकारियों में असंतोष व्याप्त है। इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग बीपीटी ने उठाई है। जिससे कि पीड़ित को हर हाल में न्याय मिल सके।इसके साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट में घटनास्थल का जिक्र है जिसकी सत्यता की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

 पत्रकारों ने मांग की है कि सभी व्यक्तियों की लोकेशन और सी डी आर की जांच को आधार मानकर जांच कराई जाए जिससे वास्तविक तथ्य सामने आ सके। जांच में यह प्रकरण असत्य और बेबुनियाद पाया जाय तो गलत मुकदमा दर्ज करवाने वाले खदान संचालक, उनके गवाहों सहित अमानवीय षड्यंत्र रचने वालों को चिह्नित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

संगठन ने यह भी मांग की है कि हम लोग प्रशासन और माफिया गठजोड़ को अक्सर प्रकाशित करते हैं जिसके चलते दबाव बनाने की नियत और रंजिशन ऐसे मुकदमे दर्ज करवाए जाते हैं जो कोर्ट में पहुंचकर फर्जी साबित होते हैं। 

इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी है कि किसी अन्य जिले की पुलिस इकाई से प्रकरण की जांच की जाये। पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकरण की जांच गंभीरता से किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाय। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाय। ज्ञापन देने के दौरान बी पी टी  के ट्रस्टी सहित पदाधिकारी और रिपोर्टर्स मौजूद  रहे।

➧ ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें ➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें ||