एडिशनल एसपी बनने पर समाज सेवी दुर्गेश ने स्नेहा तिवारी को किया सम्मानित

एडिशनल एसपी बनने पर समाज सेवी दुर्गेश ने स्नेहा तिवारी को किया सम्मानित

गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए काम करने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सकलडीहा सी स्नेहा तिवारी को एडिशनल एसपी बनने पर अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह व रामचरित मानस देकर सम्मानित किया।  

एडिशनल एसपी बनने पर समाज सेवी दुर्गेश ने स्नेहा तिवारी को किया सम्मानित
एडिशनल एसपी बनने पर समाज सेवी दुर्गेश ने स्नेहा तिवारी को किया सम्मानित
 
चंदौली |  जनपद में गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए काम करने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी को एडिशनल एसपी बनने पर सीओ कार्यालय सकलडीहा में अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह व रामचरित मानस दे कर सम्मानित किया, समाजसेवी दुर्गेशसिंह गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कई वर्षों से बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। 

रेलवे स्टेशन, चट्टी चौराहो पर भिक्षाटन करके गरीब बच्चों को कापी किताब, साइकिल, स्पोर्ट्स सामग्री तक मुहैया कराते हैं, दुर्गेश के समाज सेवा से प्रभावित होकर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी सम्मानित किया है।  इनको शिक्षक सम्मान भी मिल चुका।

 ज्ञात हो कि समाजसेवी दुर्गेशसिंह आदिवासी बहुल क्षेत्र नौगढ़ में शिक्षा जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। गरीब असहाय बच्चों में इनकी छबि देवदूत के लिए जानी जाती है

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |