चंदौली पहुंचे अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने पंचायत कठौरी में गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
- कहा -बीमार/कमजोर पशुओ का समय-समय पर कराया जाए उनका स्वास्थ्य परीक्षण
चंदौली। विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत कठौरी में गौ संरक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित किए जा रहे गौवंशो का जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओ को भी पकड़कर गौशाला में रखा जाए तथा उनका भी जियो टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, गौवंशो को लू न लगे इसका भी उचित प्रबंध किया जाए।
बीमार/कमजोर पशुओ का तत्काल उनका नियमानुसार उपचार कराया जाए तथा समय-समय पर कैम्प लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर मेंटेन रखा जाए, गोचर जमीनो पर गौवंशो हेतु हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा छायादार वृक्ष लगाए।
उन्होंने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से कहा कि गौ आश्रय स्थलो का नियमित निरीक्षण के लिए एक रोस्टर तैयार करा कर रोस्टर के हिसाब से अधिकारी निरीक्षण करे व निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं।
उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करे इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होंगी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी पी डी डी यू नगर,पशु चिकित्साधिकारी,खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
बायोगैस प्लांट का भ्रमण
मुकेश कुमार मेश्राम अपर मुख्य सचिव पशुधन,दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पीडीडीयू नगर तहसील स्थित ग्राम एकौनी में गौशाला व बायोगैस प्लांट का भ्रमण तथा वृहद गौ संरक्षण केंद्र कठौरी का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान किसान चन्द्र प्रकाश द्वारा बड़े पैमाने पर गौशाला का संचालन की जानकारी प्राप्त कर गौशाला में लगभग 200 गाय रखी गई है और उनके दूध की बिक्री की जानकारी ली गई।
किसान के द्वारा गौशाला परिसर में बायोगैस के प्लांट से 120 घरों में पाईप लाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई दिए जाने के कार्य को देख अपर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य क्षेत्र का बड़े पैमाने पर करने को कहा तथा और लोगों को जोड़ते हुवे उन्हें ट्रेनिंग देते हुवे बेहतर कार्य करते हुवे प्रोत्साहित करने को कहा।बात-चित के दौरान युवा उद्यमी ने बताया कि पाइप लाइन से सीधे घर-घर में गैस की सप्लाई पहुंचने से ग्रामीणों को लगभग ₹500 प्रति माह में गैस मिल जाती है, जो एलपीजी सिलेंडर की तुलना में लगभग आधी है।


.jpeg)