पिथौराबाद में छाया पानी का संकट

पिथौराबाद में छाया पानी का संकट

ग्राम पंचायत पिथोराबाद में पीने के पानी का संकट गर्मी के शुरुआती दौर से शुरू हो गया।  
    

पिथौराबाद में छाया पानी का संकट

  •  सरोज बोली आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद नहीं मिली निजात
 वरिष्ठ संवाददाता / बांदा। ग्राम पंचायत पिथोराबाद में पीने के पानी का संकट गर्मी के शुरुआती दौर से शुरू हो गया। जिससे गांव के लोगों को पानी की समस्या की वजह से यहां वहां भटकना पड़ता है। भाकियू टिकैत गुट की महिला मोर्चा की जोन महासचिव सरोज कुशवाहा की अगुवाई में पिछले दिनों मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बावजूद इस समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल सकी है। 

ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए कहा कि मंडल के उच्चाधिकारी को ज्ञापन देने का बाद समस्या का निस्तारण नहीं होना जनहित के प्रति उदासीनता जाहिर होती है। जल मिशन के तहत पाइपलाइन पड़ी हुई थी अभी तक ग्राम पंचायत में पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई। भारतीय किसान यूनियन की टिकैट की बुंदेलखंड कानपुर जोन महासचिव सरोज कुशवाहा ने पहुंच कर कहा ये समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 

पानी को लेकर दर दर भटकाना पड़ रहा है एक तरफ प्रधानमंत्री का कहना है की घर घर नल योजना पहुंचाई जाएगी लेकिन इस ग्राम पंचायत पिथोराबाद ब्लॉक महुआ तहसील नरैनी क्षेत्र में पानी का संकट कायम हो गया। 

के दौरान माया कुशवाहा, राजकुमार, मुकेश, बसंती आदि मौजूद रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |