विश्व शांति की कामना को लेकर हनुमान जयंती में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा अपने मित्रो सहित भगवान कामतानाथ को दंडवत प्रणाम कर परिक्रमा लगाई एवं जन कल्याण की कामना की।
![]() |
| कामदगिरि की परिक्रमा कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की विश्व कल्याण की कामना |
वरिष्ठ संवाददाता / बांदा। विश्व शांति की कामना को लेकर हनुमान जयंती में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा अपने मित्रो सहित भगवान कामतानाथ को दंडवत प्रणाम कर परिक्रमा लगाई एवं जन कल्याण की कामना की।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की वर्तमान में इजरायल अमेरिका और ईरान के मध्य भीषण महायुद्ध करीब 34 दिनों से चल रहा है जिससे कई देश के करोड़ों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं रोजगार धंधे सभी चौपट है और पेट्रोल, डीजल, गैस अनेक देशों में जनमानस को न मिलने से प्रभावित है.
उन्होंने ब्रिटेन की पहल की सराहना की जिसमें 60 देश के प्रतिनिधि शामिल हुए हमारी परमपिता परमेश्वर श्री कामतानाथ जी से यही प्रार्थना है कि शीघ्र महायुद्ध की समाप्ति हो और विश्व में शांति स्थापित हो सके इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सनत अवस्थी ,लालबाबू राजपूत साथ रहे।

.jpeg)