कमांडेंट से क्षुब्ध होमगार्ड आमरण अनशन में बैठा

कमांडेंट से क्षुब्ध होमगार्ड आमरण अनशन में बैठा

होमगार्ड दफ्तर के कमांडेंट ने गार्ड को सेवा से वंचित किया तो पीड़ित राम सिंह ने गर्मी की परवाह नहीं करते हुए कचेहरी तिराहे पर स्थित अशोक लाट में आमरण अनशन शुरू कर दिया। 

कमांडेंट से क्षुब्ध होमगार्ड आमरण अनशन में बैठा
कमांडेंट से क्षुब्ध होमगार्ड आमरण अनशन में बैठा    
  
  • शालिनी ने पीड़ित की मांग को जायज ठहराया  
                
वरिष्ठ संवाददाता / बांदा। होमगार्ड दफ्तर के कमांडेंट ने गार्ड को सेवा से वंचित किया तो पीड़ित राम सिंह ने गर्मी की परवाह नहीं करते हुए कचेहरी तिराहे पर स्थित अशोक लाट में आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसकी भनक जब महकमे के जिम्मेदार को हुई तब वह अनशन स्थल बुधवार को आ धमके। 

इसी बीच जनता दल यूनाइटेड नेत्री शालिनी पटेल पहुंची और अनशनकारी की मांग जायज ठहराते हुए कहा कि हर किसी को हक है कि न्याय के लिए शांति पूर्ण आंदोलन करे। जिले के डिंगवाही गांव के रहने वाले अंशनकारी रामसिंह ने बताया कि कुछ दिनों का मुझे वेतन नहीं दिया गया है।

 अधिकारों की मांग कर रहे। पीड़ित के विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों और शालनी पटेल के बीच अनशनकारी को न्याय दिलाए जाने की कोशिश के दौरान गुस्सा फूट पड़ा।

कमांडेंट से क्षुब्ध होमगार्ड आमरण अनशन में बैठा


पीड़ित होमगार्ड राम सिंह
ने मीडिया को बताया कि मेरी ड्यूटी खनिज विभाग बांदा में लगाई थी जिसका मेरे द्वारा पूरी निष्ठा से पालन किया जा रहा है। 23 फरवरी 2026 को कम्पनी कमांडेंट के द्वारा 08.55 रात्रि को औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे होमगार्ड ननकाई होमगार्ड भवानीदीन एवं होमगार्ड गंगा साहू उपस्थित मिले।शेष छह जवान खनिज अधिकारी के आदेशानुसार कार्य करते है।इससे नाराज होकर हमें नौकरी से हटाया जा रहा है जो गलत हैं। 

जेडीयू नेत्री ने मीडिया के समक्ष कहा कि बांदा के अशोक लाट पर 1947 में गोविंद बल्लभ पंत के कर कमलों से  अनशन स्थल का उद्घाटन किया था। जिसमें लोगों ने अनशन का रास्ता अख्तियार कर न्याय हासिल किया। अब सालों पुराने अनशन स्थल को जिला प्रशासन द्वारा सोची समझी साजिश के तहत खत्म किए जाने से अनशनकारी तेज धूप में बैठने को मजबूर है। जनता के हितों के लिए में सड़को में उतरकर आंदोलन करना पड़ा तो हम पीछे हटने वाले नहीं है।


➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |