बीपीटी विस्तारक महेश के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग

बीपीटी विस्तारक महेश के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग

BPT जिला विस्तारक के खिलाफ गांवदारी और षड्यंत्र के तहत रेत कारोबारी द्वारा रंगदारी का मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ कठोर कार्यवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की गयी। 

बीपीटी विस्तारक महेश के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग 

  • ट्रस्ट पदाधिकारियों ने एआयुक्त को सौंपा ज्ञापन                       
  •  ट्रस्टी अनिल तिवारी बोले पत्रकारों पर ऐसे मामले शर्मनाक कृत्य                                     

 वरिष्ठ संवाददाता / बांदा। बी पी टी पदाधिकारियों ने बुधवार को संगठन के जिला विस्तारक के खिलाफ गांवदारी और षड्यंत्र के तहत रेत कारोबारी द्वारा रंगदारी का मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ कठोर कार्यवाही और निष्पक्ष जांच कराने को लेकर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुखिया को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा।

 मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बांदा प्रेस ट्रस्ट ने कहा है कि पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी खंड-1संचालक अंकित सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी गाजियाबाद जनपद ने ट्रस्ट के जिला विस्तारक एवं वरिष्ठ पत्रकार के  महेश द्विवेदी सहित सात ज्ञात और चार अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी का अभियोग दर्ज कराया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ यह मनमाना रवैया अपनाते हुए एक षडयंत्र के तहत मनगढ़ंत आरोप गढ़ते हुए मुकदमा दर्ज कराने से हमारे संगठन के पदाधिकारियों में कुठाराघात साबित हो रहा है। 

इस प्रकरण की गैर जिले के ईमानदार पुलिस अफसर से जांच कराई जाए और इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिससे कि कोई भी माफिया किसी रिपोर्टर के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। सी एम से संगठन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संगठन के पदाधिकारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। 

इसके साथ ही गांवदारी की वजह से पंकज चतुर्वेदी ने खदान संचालक की मिली भगत बी पी टी विस्तारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात ज्ञापन में बताई है। जिससे हकीकत जाहिर करने वाले कलमकारों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। 

ट्रस्टी अनिल तिवारी ने कहा कि दो दशक से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज होना शर्मनाक बात है। पत्रकारों पर ऐसे मामलों में ठोस कार्यवाही नहीं तो सड़क में उतरने को बाध्य होंगे। इस तरह के मामलों में पूर्णतः विराम लगे। 

ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, महासचिव अंशू गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश दीक्षित, सह सचिव नवीन मिश्रा, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, निर्मल शुक्ला, नरेश निगम, दिलीप द्विवेदी,सुशील मिश्रा, जदयू नेत्री शालिनी पटेल के अलावा पत्रकार मौजूद रहे।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |