गरीब बच्चों को शिक्षा में योगदान के लिये समाजसेवी दुर्गेश सिंह को दैनिक जागरण समूह एक इवेंट कार्यक्रम में शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करेगा।
- दैनिक जागरण समूह गरीब बच्चों को शिक्षा में योगदान के लिये करेगा सम्मानित
चंदौली। जनपद चंदौली में दैनिक जागरण समूह ने इवेंट के कार्यक्रम में समाजसेवी भिक्षाटन करके गरीब बच्चों को शिक्षा में सहयोग देना उन बच्चों को जो साइकिल का सपना देख रहे थे कापी पेंसिल उनको नसीब नहीं था ,वे बच्चे केवल सपना देखा करते थे।उनका मुस्कान बनने के लिए दुर्गेश सिंह ने अथक परिश्रम करके गरीब बच्चों के होठों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है।
होने वाले एक इवेंट में दैनिक जागरण समूह ने शिरोमणि सम्मान से दुर्गेश सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया है भिक्षाटन करके शिक्षा समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले गरीब बच्चों के मसीहा दुर्गेश सिंह शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किये जायेंगे।

