गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से Chandauli DM Chandra Mohan Garg ने नवीन मंडी स्थल पर संचालित क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
![]() |
| DM चंद्र मोहन गर्ग का नवीन मंडी में औचक निरीक्षण, |
- MSP ₹2585 प्रति कुंतल, 15 जून तक चलेगी खरीद—केंद्रों पर पारदर्शिता और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चंदौली: गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नवीन मंडी स्थल पर संचालित क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी खरीद केंद्रों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि केंद्रों पर कांटा, बोरी, नमी मापक यंत्र सहित आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि किसानों को बेवजह दौड़ाने या परेशान करने की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण पंजिका, शिकायत रजिस्टर और अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही क्रमवार नंबर लगाकर तौल कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की शिकायत न हो।
उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से ही की जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
👉 फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त कर दी है, जिससे अब अधिक से अधिक किसान आसानी से सरकारी केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे।
👉 MSP और समय सीमा
उन्होंने जानकारी दी कि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित है। सभी केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति कुंतल तय किया गया है।
👉 कंट्रोल रूम की व्यवस्था
जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जहां से बोरी की उपलब्धता, भुगतान स्थिति और तकनीकी समस्याओं की निगरानी की जा सके।
👉 केंद्रों पर जरूरी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर बैनर अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिसमें MSP, केंद्र प्रभारी का नाम, संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर और खरीद के मानक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।
👉 किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं
निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल और छायादार बैठने की व्यवस्था भी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया।
इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हमें खोजने के लिए Google में https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |

.jpeg)
