'महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा...', नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बोले सीएम योगी

'महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा...', नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बोले सीएम योगी

CM Yogi On Nari Shakti Vandan Adhiniyam: सीएम योगी ने कहा कि हम कह सकते हैं आधी आबादी के मन मे विपक्ष के आचरण के बारे में आक्रोश है. ये आक्रोश इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल जो इस पाप में भागीदार थे.

'महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा...', नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा महिला आरक्षण बिल गिरना चीर हरण जैसा है.

 सीएम योगी ने कहा कि हम कह सकते हैं कि आधी आबादी के मन में विपक्ष के नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है. ये आक्रोश कांग्रेस, राजद, TMC, DMK, सपा और अन्य दलों के खिलाफ देखने को मिल रहा है जो इस पाप के भागीदार थे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम कह सकते हैं आधी आबादी के मन मे विपक्ष के आचरण के बारे में आक्रोश है. ये आक्रोश इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल जो इस पाप में भागीदार थे उनके प्रति देखने को मिल रहा है. साल 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ था लेकिन जब सामाजिक और महिला संगठनों ने मांग कि 29 में लागू हो तब प्रधानमंत्री ने इसके लिए प्रयास किया. 

जब बात चर्चा में आई दक्षिण में हक कम न हो तो ये स्पष्ट किया कि 2011 में जनगणना हुई उसके तहत अनुपात में बढ़ेगा लेकिन जो दृश्य दिखा वो भरी सभा में द्रोपदी के चीर हरण का दृश्य था.

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद कीजिए कि जब भारत का संविधान तैयार किया जा रहा था, तब धर्म के आधार पर आरक्षण देने की भी मांग उठी थी. उस समय, सभी पक्षों ने एकमत होकर इसका विरोध किया था. इंडिया गठबंधन को आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए लेकिन आधी आबादी उन्हें माफ नहीं करेगी. आधी आबादी की लीडरशिप को इंडिया गठबंधन ने बाधक बनकर रोका है. नारी शक्ति के जो कदम उठाए जाएंगे एनडीए उनके साथ खड़ा है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रिपल तलाक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया तब ट्रिपल तलाक के खिलाफ बनाए गए कानून का भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने विरोध किया था. कांग्रेस को देश में सबसे अधिक समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन नारी, गरीब, युवा और किसान के लिए किसी भी अच्छे प्रोग्राम को आगे नहीं बढ़ा पाए. 


हमें खोजने के लिए Google में https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |