हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई हाइवा, चालक की मौत

हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई हाइवा, चालक की मौत

सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई।

हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई हाइवा, चालक की मौत


चंदौली : सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र के दिरेह गांव निवासी रमेश कुमार यादव हाइवा वाहन संख्या HP38J1196 चलाते थे। शुक्रवार की रात वह मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित डगमगपुर से गिट्टी लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2:10 बजे सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमपुर हाईवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही हाइवा अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ी।


हाईवे पर खड़े वाहन से टकराई हाइवा, चालक की मौत



टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा चालक दिनेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतक के बड़े भाई रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |