निःशुल्क ऋण योजना से पहले तो ग्राम प्रधानों को बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है. प्रधान समाज में 5 साल किए गए कार्यों के बाद यह ऋण योजना उनको माननीय बनाने में दोबारा मदद करेगा।
![]() |
| मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई |
- ऋण योजना से ग्राम प्रधानों का कद बढ़ेगा
- समाज में सम्मान बढ़ेगा
- दोबारा प्रधानी के योग्य होने का मानक तय करेगा
चंदौली। जनपद चंदौली में निशुल्क ऋण योजना से पहले तो ग्राम प्रधानों को बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है प्रधान समाज में 5 साल किए गए कार्यों के बाद यह ऋण योजना उनको माननीय बनाने में दोबारा मदद करेगा।
उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिये जनपद चन्दौली के विभिन्न विकास खण्डो में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेगे।
इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई द्वारा समस्त विकास खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है। जारी निर्देशो के अनुसार शासन स्तर पर योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। जनपद को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक आवेदन विभिन्न बैंको में प्रेषित किये जाने हेतु विकास खण्ड स्तर पर मध्यांह 12 बजे से 2:00 बजे तक कैम्प आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
इन कैम्पो में युवाओ से आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे तथा उन्हे योजना से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाऐगी। योजनान्तर्गत 21 से 40 वर्ष के मध्य आयु व न्यूनतम कक्षा 8 पास वाले युवाओ को रू0 5.00 लाख तक बिना ब्याज, बिना गारंटी के ऋण बैंक के माध्यम से लपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें 10 प्रतिशत मार्जिन अनुदान का भी प्राविधान है।
जो भी युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है निर्धारित तिथियों में कैम्प में आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा कोटेशन के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें।
विकास खण्डवार कैम्प का आयोजन निम्न तिथियों में किया जायेगा ।
- दिनांक 18.05.2026 सदर चन्दौली
- 20.05.2026 को सकलडीहा,
- 22.05.2026 को चहनियाँ
- 25.05.2026 को धानापुर
- 29.05.2026 को बरहनी
- 02.06.2026, नियामताबाद
- 04.06.2026, शहाबगंज
- 08.06.2026, चकिया
- 10.06.2026 को नौगढ़ में
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिला उद्योग कार्यालय के कार्मिको द्वारा ग्राम प्रधानो / पंचायत / सचिव/रोजगार सेवक / पंचायत सहायको के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों की कैम्प में सहभागिता सुनिश्चित कराई जाये।
इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग के अधिकारियो द्वारा विभाग से संचालित अन्य लाभकारी योजनाओ-जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, कौशल उन्नयन व टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। जो लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

