चन्दौली: विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय कार्यशाला का आज दूसरा दिन , शनिवार को धर्मांतरण रोकने की रणनीति पर हुआ मंथन

चन्दौली: विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय कार्यशाला का आज दूसरा दिन , शनिवार को धर्मांतरण रोकने की रणनीति पर हुआ मंथन

शनिवार को मुगलसराय, चन्दौली में विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ काशी प्रान्त की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला के पहले दिन धर्मांतरण, जनसंख्या परिवर्तन और विधिक प्रशिक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। आज दूसरे दिन भी मंथन होगा।  

चन्दौली: विश्व हिन्दू परिषद विधि प्रकोष्ठ की दो दिवसीय कार्यशाला आज दूसरा दिन , धर्मांतरण रोकने की रणनीति पर हुआ मंथन
  • मुगलसराय में 30 एवं 31 मई को आयोजित काशी प्रान्त की महत्वपूर्ण बैठक का आज दूसरा दिन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल

चन्दौली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ, काशी प्रान्त द्वारा 30 एवं 31 मई 2026 को मुगलसराय (जनपद चन्दौली) में दो दिवसीय प्रान्तीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में पहले दिन काशी प्रान्त के 12 जनपदों के पदाधिकारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यशाला क्षेत्र संयोजक, विधि प्रकोष्ठ, बृजेंद्र सिंह के सानिध्य में हो रही है । इसके अलावा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पदाधिकारी एवं विधि विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित है।आज कार्यशाल का दूसरा दिन है । 

पहले दिन धर्मांतरण और जनसंख्या परिवर्तन के मुद्दों पर विधिक रणनीतिपर चर्चाआ की गई।  

कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक एवं विधिक विषयों पर गहन चर्चा में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श —

  •  जिहादी धर्मांतरण एवं जनसंख्या परिवर्तन के विरुद्ध प्रभावी विधिक उपायों और नियंत्रण संबंधी योजनाओं का निर्माण।
  •  विंध्य क्षेत्र में आदिवासी, दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के बीच हो रहे कथित धर्मांतरण को रोकने के लिए कानूनी एवं सामाजिक रणनीति तैयार करना।
  •  विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं एवं न्यायिक उपायों के संबंध में प्रशिक्षित करना।

इस कार्यशाला में प्रमुख अतिथि एवं वक्ता हैं 

कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, न्यायपालिका एवं विधि क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहें। इनमें प्रमुख रूप से—

  •  श्री रामाशीष जी, वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
  •  माननीय न्यायमूर्ति डॉ. शेखर कुमार यादव, उच्च न्यायालय इलाहाबाद
  •  श्री प्रशान्त सिंह अटल, सदस्य, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एवं संयोजक, विधि प्रकोष्ठ भाजपा
  • डॉ. संजय सिंह, प्रान्त संयोजक, विधि प्रकोष्ठ, अवध प्रान्त
  •  श्री अरविन्द मिश्रा, संयोजक, काशी प्रान्त
  •  श्री बृजेश प्रताप सिंह, सह-संयोजक, काशी प्रान्त
  •  श्री अरविन्द कुमार भारद्वाज, उच्च न्यायालय संयोजक, इलाहाबाद

कार्यशाला में संगठन को विधिक रूप से सशक्त बनाने पर रहेगा जोर

विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ की इस प्रान्तीय कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को विधिक रूप से प्रशिक्षित एवं सशक्त बनाना है, ताकि समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रभावी कानूनी पहल की जा सके।

  • धर्मो रक्षति रक्षितः
  • संगठित हिन्दू – सशक्त हिन्दू – सुरक्षित हिन्दू

" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |