शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में बिजली उपकेन्द्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
चन्दौली / सकलडीहा: स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में बिजली उपकेन्द्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान आन्दोलनकारियों की ओर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर वापस लो पुन:पोस्टपैड मीटर लागू करों आदि की मांग दोहराया। अंत में मांगों के समर्थन में एसडीओ और जेई को संयुक्त रूप से पत्रक सौपा।
भाकपा माले ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिल वसूली के विरोध में पूरे कस्बा में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जुलूस निकाला और उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने और एडवांस बिल जमा करने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काला कानून वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही जिसमें स्मार्ट मीटर वापस लेने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी देने की मांग की गई।
सभा में जबरन बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। खेग्रामस राष्ट्रीय सचिव कामरेड अनिल पासवान ने 'वी.जी राम जी' नामक कानून को वापस लेने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि यह कानून ग्रामीण गरीबों के लिए न्यूनतम 100 दिन के रोजगार की गारंटी (मनरेगा) को खत्म कर रहा है और उनकी आजीविका के गंभीर प्रश्न को मजाक बना रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गुलामी का दस्तावेज कहे जाने वाले चार श्रम कोड को भी वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही, न्यूनतम वेतन 34,000 रुपये लागू करने और काम के घंटे 8 करने की अपील की गई।

