स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही पर सख्त निर्देश, दो ब्लॉक में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट यूनिट

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही पर सख्त निर्देश, दो ब्लॉक में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट यूनिट

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक संपन्न हुई।

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही पर सख्त निर्देश, दो ब्लॉक में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट यूनिट


  •  सभी सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर उनके खुलने और बंद होने का समय अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने और लंबित ऑनलाइन आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के सुचारू संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर उनके खुलने और बंद होने का समय अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही, शौचालयों की देखरेख कर रहे केयरटेकर्स को समय से प्रति माह मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश संबंधित विकास खण्डों को दिए गए। इसके अतिरिक्त, विकास खण्ड नियामताबाद के बहादुरपुर एवं विकास खण्ड चन्दौली के लीलापुर में नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए मिशन कार्यालय को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

ओडीएफ (ODF) प्लस मॉडल गांवों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत को शत-प्रतिशत द्वितीय सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई गई कि कुछ जनपद स्तरीय अधिकारी मॉडल गांवों के सत्यापन कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों की सूची तैयार कर तत्काल अवगत कराने का आदेश दिया है, ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कंसलटेंट, जिला परियोजना प्रबंधक के साथ-साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) उपस्थित रहे।