महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम में 70 बालिकाओं को सम्मानित किया गया

महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम में 70 बालिकाओं को सम्मानित किया गया

जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत मंगलवार को ललतापुर (नौगढ़) में 'महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम' का गरिमामयी आयोजन किया गया।

महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम में 70 बालिकाओं को सम्मानित किया गया

चन्दौली। जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत मंगलवार को ललतापुर (नौगढ़) में 'महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम' का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 70 बालिकाओं को मोमेंटो (स्मृति चिह्न) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला एवं बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम में 70 बालिकाओं को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इनका पूरा लाभ उठा सकें। इसके साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग के सदस्य धर्मेंद्र सिंह और ताहिर हुसैन, जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रागिनी सिंह, रंजना श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य कर्मचारीगण और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।