सीएम योगी के जन्मदिन पर 'पूर्वांचल राज्य जनांदोलन' के कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल ने दी बधाई, कहा- "आपके नेतृत्व में सशक्त हो रहा उत्तर प्रदेश"

सीएम योगी के जन्मदिन पर 'पूर्वांचल राज्य जनांदोलन' के कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल ने दी बधाई, कहा- "आपके नेतृत्व में सशक्त हो रहा उत्तर प्रदेश"

UP के यशस्वी और कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज देश-प्रदेश से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

mukhyamantri-yogi-adityanath-ji-ka-janamdin
 'पूर्वांचल राज्य जनांदोलन' के कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल ने दी बधाई

चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : उत्तर प्रदेश के यशस्वी और कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज देश-प्रदेश से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

इसी क्रम में 'पूर्वांचल राज्य जनांदोलन' के कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल 'पूर्वांचली' ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की सहृदय बधाई दी है।

हरवंश पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुरक्षा, सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 उन्होंने कहा, "महाराज जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उनके दृढ़ संकल्प और नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है।"

कार्यकारी संयोजक हरवंश पटेल ने ईश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की, ताकि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और विशेषकर पूर्वांचल का क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। इस मौके पर जनांदोलन के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।



" PNP Network " के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें. हमें Google में खोजने के लिए https://www.purvanchalnewsprint.co.in/लिख कर सर्च करें |