रविवार को प्राथमिक विद्यालय सरने के प्रांगण में फलदार एवं उपयोगी वृक्षों को बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा रोपित किया गया।
नियामताबाद : शासन के निर्देशानुसार आज रविवार को प्राथमिक विद्यालय सरने के प्रांगण में फलदार एवं उपयोगी वृक्षों को बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा रोपित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में कई वृक्ष लगाए गए जिनमें आम ,नीम, अमरुद, जामुन, नींबू, पीपल और सागवान के वृक्ष मुख्य रहे ।
विद्यालय में चल रहे कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" के अवसर पर बच्चों ने अपनी मां के नाम का पेड़ लगाया , पेड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके चारों ओर लोहे की जाली से बैरिकेडिंग भी की गई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह द्वारा सभी बच्चों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया गया और पेड़ों की देखभाल ,सुरक्षा एवं पानी देने के बारे में जागरूक किया गया।
शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा बच्चों को पेड़ों के संदर्भ में कविता पाठ कराया गया लहराता बलखाता नीम और अगर पेड़ भी चलते होते।
जिसमें बच्चों ने बहुत ही आनंद एवं प्रसन्नता पूर्वक भाग लिया।
वृक्षारोपण अभियान में सुमन कुमारी रश्मि,रीमा कुमारी, जोधा प्रसाद मीनाक्षी वर्मा,कल्लो ,रज्जन, निर्मला आदि उपस्थित रही।


